नामांकन प्रक्रिया के आज दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अलग-अलग दलों द्वारा नामांकन कक्ष से पांच परचे खरीदे गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरियर से लेकर नामांकन स्थल तक जगह-जगह पुलिसकर्मी ड्यूटी बजाते रहे। वहीं नामांकन के तीसरे दिन सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामसागर रावत द्वारा शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। पहले दिन के नामांकन में दिखी कमियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बातचीत कर उसे सही कराया। प्रशासन को ओर से नामांकन कक्ष को जाने वाले मुख्य गेट को भव्यता देते हुए उसे तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है।
बुधवार से शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत दो दिनों में किसी भी दल के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। हालांकि पहले दिन जहां दस नामांकन पत्र खरीदे गए थे। वहीं गुरुवार को भी अलग-अलग नाम से पांच और नामांकन पत्र खरीदे गए। हालांकि इनमें प्रमुख दल का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जहां चुनाव लड़ने दस लोगों ने नामांकन पत्र लिए वहीं दूसरे दिन पांच और नामांकन पत्र लिए गए। पुलिस व एलआईयू के जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। हालांकि कुछ महिला पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त रहीं। इस दौरान जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट उदयभानु त्रिपाठी ने अपने कक्ष में कुछ अफसरों के साथ बैठक दिशा निर्देश दिए।
आज दाखिल होगा पहला नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के आज तीसरे दिन सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामसागर रावत द्वारा इस लोकसभा का पहला नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पहले एक सम्मेलन होगा। इसके बाद बिना किसी जुलूस के शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन दाखिल किया जाएगा।
बाक्स-