फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नहीं लगेगा पोरई गांव में नागदेवता का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी क्षेत्र के पोरई गांव में गुरु पूर्णिमा पर कई वर्षों से लगने वाला नाग देवता का मेला इस बार नहीं लगेगा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पोरई गांव स्थित नाग देवता मंदिर के पुजारी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोरई गांव में कई वर्षों से गुरु पूर्णिमा को मेले का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें नाग बाबा मंदिर पर मलिए में रखकर दूध चढ़ाया जाता है। यहां पर लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में गैर प्रांत से सपेरा सांपों का टोली लेकर मेले में आते हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 वायरस को देखते हुए पहले की भांति इस बार मेले का आयोजन नहीं हो सकेगा। मंदिर के पुजारी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार पांच जुलाई को लगने वाला नाग देवता मेला नहीं लगेगा।
वैसे इस मेले में 15 दिन पहले ही दुकान है आ जाती थी और रौनक रहती थी लेकिन इस बार गुरु पूर्णिमा के तीन दिन बाकी है लेकिन मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा है। मेला समिति के सदस्य दीपेंद्र, उत्तम, रवि मिश्रा, छवि, बिंदा, प्रसाद, विपिन कुमार आदि ने बताया इस बार कोविड 19 वायरस को देखते हुए मेला नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें