फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेंगू-मलेरिया नहीं, फिर भी कम निकल रही प्लेटलेट्स

Fri, 25 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बनी हुई है। हालांकि चिकित्सकों की ओर से कराई गई जांच में अधिकांश मरीजों में डेंगू और मलेरिया नहीं मिला है। इसके बावजूद कई मरीजों की प्लेटलेट्स करीब 60 हजार तक पहुंचने से उनकी चिंता बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में बुखार के मरीजों की जांच लगातार कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस समय वायरल फीवर के मरीज अधिक आ रहे हैं। सामान्य वायरल बुखार में ठीक होने में तीन से पांच दिन लग सकते हैं। हर बुखार डेंगू, मलेरिया या स्वाइन फ्लू नहीं होता है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 1429 मरीज देखे गए। इनमें 537 बुखार से पीड़ित थे। 507 लोगों ने पैथोलॉजी में जांच कराई। इनमें 10 में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जबकि अन्य में सामान्य बुखार मिला।
विज्ञापन

सीएचसी जैदपुर में 270 मरीजों में 85, रामनगर में 255 में 96, त्रिवेदीगंज में 180 में 75, कोठी में 334 में 82, सूरतगंज में 450 में 122, टिकैतनगर में 253 में 116, सतरिख में 353 में 176, रामसनेहीघाट में 340 में 77, हैदरगढ़ में 226 में 35 और फतेहपुर में 350 मरीजों में 55 बुखार से पीड़ित मिले।
बरसात कम होने के बाद बैक्टीरिया तेजी से वायुमंडल में फैलते हैं। इसी के चलते वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। मरीजों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी जाती है। ज्यादा दिक्कत होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

-डॉ. आरएस स्वामी, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें