फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टीबी के नौ संदिग्ध मिले, तीन मरीज किए गए रेफर

Mon, 16 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में जांच के दौरान टीबी के नौ संदिग्ध पाए गए हैं। इसके अलावा गंभीर हालात में लाए गए तीन मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस दौरान पात्र पाए गए 35 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले में 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 3528 मरीज देखे गए। इसमें पुरुषों की संख्या 1333, महिलाओं की संख्या 1260 और बच्चों की संख्या 935 रही। इस दौरान कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर 65 लोगों की जांच की गई। इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा 19 की हेपेटाइटिस बी, छह लोगों की हेपेटाइटिस सी की जांच की गई। इसके अलावा 69 लोगों की मलेरिया और पांच लोगों की डेंगू की जांच की गई, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला। इस दौरान बुखार के 251, सर्दी जुकाम के 383 और पेट दर्द के 387 मरीज देखे गए। इसके अलावा नेत्र रोग के 15, लीवर के 54, डायबिटीज के 245, त्वचा रोग के 438, खून की कमी के 209, हाइपरटेंशन के 48 मरीज देखे गए। मकनपुर पीएचसी पर दवा लेने आईं रामेश्वर, प्रतिभा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैंं। जिस पर चिकित्सक द्वारा जांच कराकर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें