फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रविवार दोपहर अयोध्या से रामलला के दर्शन करके वापस लखनऊ जा रहे एक दंपती की कार राजमार्ग पर सनाकापुर के निकट सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। इससे दोनों कारों पर सवार नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां और उसकी दो बेटियों को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश निवासी उमेश अपनी पत्नी रजनी और बेटे के साथ लखनऊ निवासी अपने साले दिलीप के यहां घूमने आए थे। रविवार को दिलीप की कार से दिलीप की पत्नी उमा मिश्रा तथा उनकी बेटी आदित व मानसी के साथ सभी लोग दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वापस लखनऊ लौट रहे थे। कार उनका बेटा खेमकरण चला रहा था।
लखनऊ राजमार्ग पर करीब तीन बजे कुछ खाने-पीने के लिए वे लोग सनाकापुर मोड़ के पास कट से ढाबे की ओर मुड़ने लगे तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने कार के अंदर फंसे हुए घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर उन्हें सीएचसी भिजवाया। गंभीर रूप से घायल उमा मिश्रा व उनकी बेटी अदिति तथा मानसी को लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें