फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने पर नौ लोग गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। हैदरगढ़ के गौतमनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को बीमारी ठीक करने व चमत्कार का झांसा देकर ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर छह महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि गाैतमनपुरवा में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। कई गांवों से लोग आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को मुन्नीलाल के घर पर जमावड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहींं हो सके।

कार्यक्रम करवा रहे मुन्नीलाल, रमकला रावत, संजू रावत, विद्यावती, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव की राधा, मोहनपुर गांव निवासी सिलोजनी, दीना गौतम, जौरास थाना लोनीकटरा के परशुराम, गोड़ियनपुर के गोकरन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कस्बा निवासी विजय हिंदुस्तानी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें