फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धर्मांतरण प्रकरण में एनजीओ संचालिका को धमकी, पत्थर फेंके

Tue, 24 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ब्राउन गलस कैफे में धर्मांतरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के चर्चित मामले में पैरवी कर रही एनजीओ संचालिका को धमकी मिल रही है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली संचालिका के मकान पर रात में पत्थर फेंके गए। आरोप है कि ऐसा करने वाले छांगुर गिरोह के सदस्य हैं और दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। दो मोबाइल नंबरों के आधार पर रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


12 दिन पूर्व लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ब्राउन ग्लास कैफे में संचालित कथित धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म जैसे अपराधों का खुलासा हुआ था। इस मामले की पैरवी कर रहीं एनजीओ संचालिका बाराबंकी की है। उनके अनुसार, गोमतीनगर थाने में कमर हयात इदरीसी, जफर हयात इदरीसी, कमरू जमाल, आमिर खान सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। इनमें कमर हयात की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं। संचालिका का आरोप है कि उक्त कार्रवाई के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। 21 फरवरी की रात लगभग 11:15 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों और एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल एवं व्हाट्सएप संदेश आए। उनके मकान की खिड़की पर पत्थर फेंक और मेसेज भेजकर कहा गया कि उनका पीछा किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कॉल डिटेल व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
......................
इन्सेट-
लखनऊ पुलिस कर रही जांच
कैफे की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी और ब्लैकमेलिंग के इस प्रकरण को जांच लखनऊ पुलिस कर रही है। महिलाओं का आरोप है कि कमरू जमाल ने अपना नाम राहुल बताकर उससे दोस्ती की। विश्वास में लेकर उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाए और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें