फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिविर में जांची 75 संविदा बिजली कर्मियों की सेहत

Tue, 24 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
पल्हरी ​स्थित बिजली उपकेंद्र पर स्वास्थ्य ​शिविर में संविदा कर्मी की जाचं करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
बाराबंकी। कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय की ओर से पल्हरी स्थित बिजली उपकेंद्र परिसर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके पटेल एवं चिकित्सकीय टीम ने कर्मचारियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की।
विज्ञापन

कुल 75 संविदा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर का संचालन इलेक्ट्रिक कंपनी के डिस्ट्रिक्ट एडमिन डॉ. वीरेंद्र कुमार वर्मा के तत्वावधान में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। जांच के दौरान कई कर्मचारियों में बढ़ा हुआ बीपी व शुगर स्तर पाए जाने पर उन्हें नियमित जांच, संतुलित आहार और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई।
डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि बिजली कार्य से जुड़े कर्मचारियों का कार्य स्वभावतः जोखिमपूर्ण और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को हृदय रोग, मधुमेह, एनीमिया और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। जांच के बाद जरूरतमंद कर्मचारियों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत, डॉ. श्रवण, फार्मासिस्ट जयप्रकाश नारायण, अशोक वर्मा, आदित्य यादव, रईस अहमद, राम किशोर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें