फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अगला लोकसभा चुनाव भारत निर्माण के लिए

Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा की सरकार गरीब के कल्याण की योजना बना रही है। इनका सौ प्रतिशत लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। पांच सौ वर्ष से अधिक संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव भारत निर्माण के लिए होने जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत बुधवार को हैदरगढ़ व कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन व टिफिन बैठकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन



हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भिलवल स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। सपाई शोषण करते थे। पुलिस स्वतंत्रता से कार्य नहीं कर रही थी। आज पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान, आयुष्मान कार्ड से से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सांसद उपेंद्र रावत, विधायक दिनेश रावत, मंडल अध्यक्ष मुन्नू सिंह, सचिन वर्मा, रामसागर मौर्या, कौशलेंद्र शुक्ला, सुशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।


वहीं, कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के डॉ. रामकुमार निर्मला गिरि इंटर कॉलेज बड्डूपुर के परिसर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है। जो राष्ट्र व समाज के हित के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, बुधवार को हैदरगढ़ के निरीक्षण भवन में विधायक दिनेश रावत की अगुवाई में टिफिन बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें