फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नवविवाहिता लापता, पति ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 22 Dec 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक नवविवाहिता के लापता हो जाने पर पति ने हत्या की आशंका जताते हुए युवती के माता पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि वह जिस युवती से प्रेम करता था, उसी के साथ उसने निकाह किया है। लेकिन युवती के माता पिता सहित अन्य परिजन इसका विरोध कर रहे थे। आशंका जताई कि अब इन्हीं लोगों ने उसकी पत्नी को गायब कर हत्या करा दी है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट में न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में युवती के माता पिता समेत पांच के खिलाफ अपहरण व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शहर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी अरशद ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि उसके रिश्तेदार कासिम सफदरगंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव के मूल निवासी हैं।
इनकी पुत्री महक की जन्म तिथि सरकारी स्कूल के दस्तावेज में 30 जून 2005 दर्ज है। अरशद का कहना है कि महेक उससे प्यार करती थी। इस बीच कासिम बजहा गांव की बजाय नया मकान शहर के पीरबटावन मोहल्ले में घर लेकर रहने लगे। आरोप लगाया क यहां उन्होंने महक की उम्र कम करने के लिए उसकी जन्म तिथि एक जनवरी 2007 दर्ज करा दी।
विज्ञापन


बताया कि महक की सहमति के बाद उसने 24 मई 2024 को उसके साथ निकाह कर लिया। जिससे नाराज महक के पिता-माता, भाई, व दो रिश्तेदारों ने निकाह तोड़ने की बात कहते हुए उसे व महक को जान से मारने की धमकी दी। तभी से महक का कोई पता नहीं लग रहा है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में युवती के पिता कासिम, इनकी पत्नी शहीदा, पुत्र नाजिम समेत पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें