फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसानों ने लेखपाल को पीटा, राजस्व टीम को दौड़ाया

Sun, 22 Dec 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुघंटेर के सैंदर गांव में शनिवार को खेत की पैमाइश के दौरान कुछ किसानों ने राजस्व टीम को दौड़ा लिया। एक लेखपाल को पकड़कर पिटाई की। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


घुंघटेर की ग्राम पंचायत सैंदर में शनिवार को किसान मायादेवी ने समाधान दिवस पर खेत की पैमाइश कराने की मांग की थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को लेखपाल मयंक मिश्रा व कानूनगो चंदशेखर खेत की पैमाइश करने बिना पुलिस के गए थे।

पैमाइश के दौरान पड़ोस के किसान प्रदीप ने इसका विरोध किया। किसान का आरोप था कि लेखपाल ने जबरन उसके खेत में एक लट्ठा जमीन नाप दी है। इसके चलते किसान व राजस्व टीम में विवाद होने लगा। देखते ही देखते किसान आक्रामक हो गए और कानूनगो व लेखपाल का मोबाइल फोन छीन उन्हें दौड़ा लिया। लेखपाल को पीटा भी।
विज्ञापन


राजस्व टीम भाग कर थाने पहुंची। घुंघटेर के एसएचओ बेचू सिंह ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें