फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। क्षेत्र में मंगलवार को झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। शिशु के रोने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को अपने साथ लाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कुर्सी थाना अंतर्गत कुर्सी-अगासंड मार्ग पर अमरून फैक्टरी के पास झाड़ियों में सुबह एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा पड़ा मिला। उसके रोने की आवाज राहगीरों के कानों में पड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात शिशु पड़ा था। उसके शरीर पर चींटियां रेंग रहीं थीं। नवजात शिशु मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
यह देख लोगों ने मामले की सूचना पीआरवी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को झाड़ियों से उठाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके शरीर पर रेंग रही चींटियों का साफ कर उसका प्राथमिक उपचार किया। कुर्सी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवजात बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें