फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनियों को मिलेगा नया माहौल, नए भवन में पहुंचा संप्रेक्षण गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वर्षों से पुराने भवन में चल रहे राजकीय संप्रेक्षण गृह को अब एक नया ठिकाना मिल गया है। शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित एक तीन मंजिला भवन में स्थापित किए गए इस भवन का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वाति सिंह करेंगी। इस दौरान विभागीय प्रमुख सचिव और जिले की नोडल अधिकारी एस राधा चौहान भी मौजूद रहेंगी। हालांकि अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं है। संवासिनियों के इस नए भवन में मनोरंजन के लिए स्मार्ट टीवी और पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर के देवा मार्ग पर एक किराए के भवन में प्रदेश का यह दूसरा राजकीय किशोरी संप्रेक्षण गृह संचालित हो रहा था। तीस की क्षमता वाले इस भवन में 43 किशोरियां संरक्षित होने से उन्हें तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता था। इस संप्रेक्षण गृह को दूसरी जगह स्थापित करने की कवायद दो-तीन सालों से चल रही थी।
काफी प्रयासों के बाद दो दिन पूर्व राजकीय बालिका दिवस पर इसे शहर के ही आवास विकास कॉलोनी में तीन मंजिला भवन में शिफ्ट किया गया है। कई सुविधाओं से लैस इस नए भवन में पहुंची संप्रेक्षण गृह की किशोरियों को अब एक नया माहौल मिलेगा। इस नए भवन का उद्घाटन प्रदेश सरकार की महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह और विभागीय प्रमुख सचिव एस राधा चौहान से कराने की तैयारी है। हालांकि अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए स्मार्ट टीवी और लाइब्रेरी भी
किशोरियों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस नए भवन में मनोरंजन, इंडोर गेम और लाइब्रेरी आदि की भी व्यवस्था की गई है। स्मार्ट टीवी, कैरम बोर्ड, लूडो, बैडमिंटन के साथ पढ़ने के लिए लाइब्रेरी तैयार की गई है ताकि विधि का उल्लंघन करने वाली इन किशोरियों को एक अच्छा माहौल मिल सके।
प्रदेश में सिर्फ दो ही हैं किशोरी संप्रेक्षण गृह
उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो राजकीय किशोरी संप्रेक्षण गृह हैं। इनमें एक बाराबंकी तो दूसरा गाजियाबाद जिले में है। यही कारण है कि विधि का उल्लंघन करने वाली विभिन्न जिलों की 43 किशोरियों को यहां संरक्षित किया जा रहा है। इनमें चर्चित बिकरु कांड के अभियुक्त विकास दूबे के भाई की पत्नी भी शामिल है।
राजकीय किशोरी संप्रेक्षण गृह को आवास विकास कॉलोनी में एक नए भवन में शिफ्ट किया गया है। विभागीय मंत्री स्वाति सिंह व प्रमुख सचिव द्वारा जल्द ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें