फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में 12 ट्रैक्टरों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अयोध्या की अगुवाई में मुख्य चौराहों पर प्रवर्तन दलों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग न करने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया ।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अयोध्या शिखर ओझा कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क हादसों का मुख्य कारण होता है। दोपहिया वाहन चालक सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें तथा तीन सवारियां एक साथ सफर न करें। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए, रात में डिपर का प्रयोग करते हुए धुंध के समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। वाहन अपने निर्धारित गति सीमा में चलाएं। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य में बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के वाहन न चलाएं।
एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश गौतम, उमाशंकर मिश्रा आदि ने वाहनों की जांच की। जांच के दौरान राहुल श्रीवास्तव ने 12 ट्रैक्टरों का चालान किया। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि रविवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा संबंधी रैली निकाली जाएगी। यह रैली केडी सिंह बाबू स्टेडियम से चलकर शहर पटेल तिराहे तक आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें