फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र कल से

Thu, 07 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
नवरात्र की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू नव संवत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा केे साथ ही शुक्रवार से वासंतिक नवरात्र शुरू हो रहा है। मां के विविध नौ रूपों की पूजा व उनकी आराधना के लिए मंदिरों में भक्त शुक्रवार की भोर से उमड़ेंगे।
विज्ञापन


नवरात्र की तैयारियों को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर पूजन सामग्री सज गई है। देवी मंदिरों का रंगरोगन कर चमकाया जा रहा है।

घंटाघर, धनोखर के पास चुनरी की दुकानें सजने लगी हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस नवरात्र में पूजन सामग्री व फलों के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है। नवरात्र के लिए शहर के सभी देवी मंदिरों को रंगरोगन करने के साथ ही विशेष तौर से साफ सफाई कार्य कराया जा रहा है। मंदिरों की साफ सफाई व घंटा घड़ियाल दुरुस्त करने का कार्य जोरोें पर चल रहा है। 
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में बड़ी देवी माता मंदिर, श्रीनवदुर्गा माता मंदिर सुभाषनगर, अन्नपूर्णा माता मंदिर गल्लामंडी, संतोषी माता मंदिर सरावगी, मुड़कटी देवी मंदिर कानून गोयान, पूर्वी देवी माता मंदिर रौतनगढ़ी, फूलमती देवी मंदिर, ज्वालादेवी मंदिर उधौली, फतेहपुर में शक्तिधाम महादेव तालाब मंदिर, जैदपुर के बीबीपुर में मां दुर्गा का मंदिर आदि देवी मंदिरों में साफ सफाई की तैयारी शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें