फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रधानाध्यापिका की पिटाई से छात्र बेहोश

Tue, 07 Feb 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र को प्रधानाध्यापिका की ओर से पीटने की शिकायत पुलिस से की गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



छात्र की मां ने सोमवार शाम पुलिस से शिकायत की है कि पिटाई से बच्चे के कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। उसे बेहोश देख अन्य छात्र क्लास छोड़कर भाग गए।


प्रधानाध्यापिका बच्चे का खून साफ करने के बाद कार से चली गईं। मसौली के थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर शाम को मिली है। प्रधानाध्यापिका से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें