फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संत रविदास ने भटके समाज को दिखाई राह

Mon, 06 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई एवं उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर में नाका पैसार स्थित डॉ. आंबेडकर छात्रावास में समाज सेवा संस्थान की ओर से संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर चित्र प्रदर्शनी, छात्र-छात्राओं की चार्ट प्रतियोगिता, गुरु रविदास एवं उनका सामाजिक दर्शन विषय पर विचार गोष्ठी व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



प्रदर्शनी, चार्ट प्रतियोगिता और गोष्ठी का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने रविदास मंदिर में गुरु की पूजा-अर्चना करके किया। राज्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने भटके समाज को राह दिखाई है। उनके आध्यात्मिक दर्शन ने धर्म-कर्म की दिशा बदली है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय एकीकरण के तमाम कार्यक्रम चलाती है, फिर भी समाज में ऊंच-नीच, जाति, संप्रदाय की खाई बनी हुई है।


अध्यक्षता करते हुए आयोजक पूर्व सांसद आनंद प्रकाश गौतम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक रणविजय व रवि धीमान को विशेष सम्मान दिया गया। प्रतियोगिता में महक भारती प्रथम, प्रतिज्ञा भारती, लक्ष्मी शर्मा द्वितीय, जागृति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, सदर विधायक धर्मराज यादव, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, पूर्व विधायक रतन लाल राव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। मिशन गीतों से लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



घुंघटेर के गुलरिया गांव में संत रविदास के चित्र पर ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित किए। ताराचंद ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां दीपांशु, पूनम कनौजिया आदि मौजूद रहे। सुबेहा में काली माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा थाना परिसर, गढ़ी माफी होते हुए काली माता मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर जगदीश सिंह, विपिन मौर्याद्व मोहम्मद मोबीन, मोनू सिंह मौजूद रहे।





शोभायात्रा का स्वागत
शहर के मोहल्ला कानूूनगोयान निकट मुड़कटी देवी मन्दिर के निकट भाजपा नेता रमेश चंद्र कुरील के आवास से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मोहल्ला आजादनगर, पैसार, सिद्धार्थनगर, फतेहाबाद व गौढ़ी पीरबटावन से संत रविदास के जीवन पर आधारित तरह-तरह की झांकियां शामिल हुईं, जिसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें