फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक ही झटके में तबाह हो गया राजपूत परिवार

Sat, 04 Feb 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में शहर के चित्रगुप्तनगर कॉलोनी का राजपूत परिवार एक ही झटके में तबाह हो गया। दो माताओं के साथ उनकी तीन संतानों को जान से हाथ धोना पड़ा। शाम को जैसे ही यह खबर यहां पहुंची, लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन



शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में बसी चित्रगुप्तनगर काॅलोनी निवासी दिनेश राजपूत (39) लखपेड़ाबाग रोड पर सेनेटरी की दुकान करते थे। मिलनसार होने के कारण पूरा मोहल्ला इनको जानता है। 31 जनवरी को मौसम कुछ साफ होने पर पूरे परिवार ने कार से आगरा जाने का प्लान बनाया।

कार से दिनेश, पत्नी अनीता सिंह (34), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9), पुत्र आर्यन (12) व लक्ष्यवीर (10) और बहराइच जिले के भयापुरवा थाना मुस्तफाबाद निवासी अपनी सास कांती देवी (52), साली प्रीती (15) और प्रिया (9) भी गई थी। उन्नाव में हुए सड़क हादसे में दिनेश, अनीता, पुत्री गौरी, सास कांती व साली प्रीती की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



दिनेश ने परिवार के अन्य लोगों के साथ ही मित्रों को बताया था कि शुक्रवार को वह बाराबंकी पहुंच जाएंगे। मगर शाम करीब चार बजे जब लखपेड़ाबाग में यह खबर पहुंची कि हादसे में दिनेश समेत पांच लोगों की मौत हो गई है तो हर कोई सन्न रह गया। हादसे का खबर पाकर कई मित्र व रिश्तेदार उन्नाव के लिए रवाना हो गए हैं। चित्रगुप्तनगर में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें