फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम पे मर जाऊं...

Fri, 03 Feb 2023 09:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
महोदवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव की पहली रात जयपुर के रागधानी बैंड के कलाकारों के नाम रही। मंच पर एकल, युगल व सामूहिक रूप से प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे कलाकारों ने गणेश वंदना गजाननं भूत गणादि सेवितं... के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद धार्मिक भजन और सूफी संगीत के साथ फिल्मी गाने प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रागधानी बैंड के कलाकारों ने, ये जिंदगी भूल जानी पड़ेगी..., दमा दम मस्त कलंदर..., तेरे नाम से जी लू तेरे नाम पे मर जाऊं..., इश्क का जादू सिर चढ़ कर बोले..., तेरी मिट्टी में मिल जावां, कहत कबीर सुनो भाई साधू, ओम नम: शिवाय शम्भू, महदेवा तेरा डमरू डम डम बाजे, छाप तिलक सब किन्ही मोरे नैना मिलाइके..., प्रस्तुत किया तो लोग झूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इसके बाद, मैं नाचूं बिन पायल घुंघरू टूट गए... समेत कई गानों की प्रस्तुति दी। करताल पर हंसराज, की-बोर्ड पर राजीव, गिटार पर संजय, तबला पर अनिल ने संगत की। बैंड के लीडर प्रताप व उनकी पूरी टीम को भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम तान्या सिंह ने भोलेनाथ का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें