फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेगा अभियान में कहीं वैक्सीन नदारद तो कहीं स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए रविवार को विशेष अभियान में जिम्मेदारों की लापरवाही साफ दिखाई दी। करीब एक दर्जन से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन ही नहीं पहुंची, जिससे यहां पर टीका लगवाने के लिए आए लोग बैरंग लौट गए। जबकि विभाग का दावा है कि रविवार को मेगा अभियान में करीब 4000 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पर यह दावा कितना सच है, वह इसी बात से पता चल जाता है कि जब केंद्रों पर वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं थी तो फिर टीका किसे लगा।
विज्ञापन



रविवार को जिला महिला अस्पताल के साथ ही जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना बूस्टर डोज के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश सीएमओ की ओर से जारी किए गए थे। मगर इस आदेश का असर जिले के ज्यादातर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर देखने को नहींं मिला। टीका लगवाने के लिए आए लोगों ने बताया कि जब वे केंद्र पहुंचे, वहां वैक्सीन उपलब्ध न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले को 20400 डोज मिली थी, लेकिन इसकी एक्सपायरी नौ फरवरी होने के कारण इसे खपाने के लिए रविवार को पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में लगाए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन





नजर नहीं आए स्वास्थ्यकर्मी
पीएचसी कुर्सी पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की कुर्सी खाली पड़ी थी। यहां पर न तो मेले का आयोजन हुआ और न ही किसी को टीका लगाया जा रहा था। जानकारी करने पर बताया गया कि यहां पर वैक्सीन ही नहीं आई तो स्वास्थ्यकर्मी आकर क्या करते। इसी प्रकार सुढियामऊ, देवा, त्रिलोकपुर, सैदनपुर और कोटवाधाम में भी वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका।




केंद्र पर पूरे दिन लटकता रहा ताला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदरुद्दीनपुर पर पूरे दिन ताला लटकता रहा। यहां पर न तो मेले का आयोजन किया गया और न ही टीके ही लगाए गए। जानकारी करने पर बताया गया कि यहां पर कोई आता ही नहीं। इसके अलावा कोटवसड़क, पीरपुर, बदोसरायं और महमूदाबाद पीएचसी पर भी लोगों को वैक्सीन न होने की बात कहकर लौटा दिया गया।




कई केंद्रों पर लोग ही नहीं आए
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधौली पर वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आए। ऐसा ही कुछ नजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दहिला पर देखने को मिला। इन केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने बताया कि वैक्सीन की एक्सपायरी नजदीक होने के कारण लोग कोरोना का टीका लगवाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा।


विशेष अभियान के तहत करीब चार हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। जो केंद्र बंद रहे और जहां पर वैक्सीन नहीं पहुंच सकी, वहां जांच कराई जाएगी। इसके दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें