फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक लाख लोगों ने 22 घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 22 Jan 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। बिशुनपुर फीडर को जाने वाली 11 हजार लाइन का भूमिगत केबल कट जाने से 22 घंटे तक 82 गांवों के करीब एक लाख लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। प्रॉपर्टी डीलर की ओर से जेसीबी चलाने के कारण कटी भूमिगत केबल से बिशुनपुर फीडर के सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की शाम बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन



उपकेंद्र देवा से बिशुनपुर को बिजली आपूर्ति करने वाली 11 हजार केवी की भूमिगत केबल शुक्रवार की शाम करीब छह बजे देवा ब्लॉक के पीछे स्थित एक भूखंड पर चल रही जेसीबी से खुदाई के दौरान कट गया था। इससे बिशुनपुर फीडर से जुड़े 82 गांवों की करीब एक लाख लोगों की बिजली बाधित हो गई।


विभागीय अधिकारियों को इसका पता चला तो एसडीओ रमाशंकर पाल के निर्देश पर अवर अभियंता एसपी यादव व उनकी टीम ने फॉल्ट को खोज कर उसकी मरम्मत शुरू कराई। जिससे 22 घंटे के पश्चात शनिवार की शाम चार बजे फॉल्ट सही होने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। जेई एसपी यादव का कहना है कि भूमिगत बिजली लाइन के ऊपर खुदाई करने वाले प्रॉपर्टी डीलर की तलाश की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें