फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अटक सकती है 2.90 लाख किसानों की सम्मान निधि की किस्त

Mon, 16 Jan 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दो लाख 90 हजार किसानों की ईकेवाईसी, आधार सीडिंग और बैंक खातों को एनपीसीआई से लिंक करने की प्रक्रिया अधूरी है। ऐसे में किसानों को इस माह मिलने वाली सम्मान निधि की 13वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में अब विभाग किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव खुली बैठकें करेगा। साथ ही बैंकिंग में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक की जाएगी। इसकी शुरुआत सोमवार से कृषि विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा की जाएगी।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले मेें 453939 किसानों को सम्मान निधि की 13वीं किश्त का भुगतान किया जाना है। इसके सापेक्ष 118125 किसानों की ईकेवाईसी अब तक पूूरी नहीं हो सकी है। 172210 किसान ऐसे हैं, जिनके बैंक खातों में आधार सीडिंग व एनपीसीआई लिंक की प्रक्रिया लंबित है। आधार व एनपीसीआई लिंक न होने के कारण भारत सरकार के पीफएमएस पोर्टल से भुगतान की प्रक्रिया रिजेक्ट हो रही है। अधिकांश मामलों में ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) लिंक न होने के कारण पीएफएमएस से किसानों के खातों में सम्मान निधि नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन



इसके अलावा ओपन सोर्स पंजीकृत कृषकों के 6934 आवेदनों पर विभिन्न स्तर से सत्यापन किया जाना है। किसान सम्मान निधि से जुड़ी तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार से जिले भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर अवशेष कृषकों की सूची चस्पा कराते हुए पंचायती राज विभाग के सहयोग से खुली बैठक कराई जाएंगी। इसमें लाभार्थी कृषकों के साथ राजस्व, कृषि विभाग के कार्मिक तथा बैंक एवं जन सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और ईकेवाईसी, खातों को आधार से लिंक कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही 20 एवं 21 जनवरी को समस्त जनसेवा केंद्रों और बैंकों में ईकेवाईसी कराने तथा खातों को आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई से लिंक कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।

ईकेवाईसी, आधार व एनपीसीआई के करीब तीन लाख मामले लंबित थे, इनमें कई मामलों का निस्तारण करा लिया गया है। शेष मामलों में प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य है। इसके लिए खुली बैठकें की जाएंगी और बैंकर्स को एनपीआई लिंक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

- श्रवण कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें