फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल

Fri, 13 Jan 2023 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्घौर (बाराबंकी)। हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर कोठी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को धुरिया का पुरवा गांव के पास सवारी लेकर जा रही मैजिक में मालवाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन


कोठी की ओर से बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मैजिक आधा दर्जन से अधिक सवारियां लेकर बाराबंकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान धुरिया का पुरवा गांव के पास पीछे से आए मालवाहन ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद मालवाहन चला गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया। इनमें से मैजिक में सवार सतरिख के महमदपुर गांव निवासी शिवकुमार (32) को जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनउऊ रेफर कर दिया गया। महदमपुर के प्रधान अशोक ने बताया कि देर शाम केजीएमयू में शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में कोठी के थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें