फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेमीफाइलन में पहुंची हैदरगढ़ व बनीकोडर की टीम

Fri, 13 Jan 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में टीचर्स प्रीमियर लीग में तीन मैच खेले गए, जिसमें बनीकोडर, दरियाबाद व सिरौलीगौसपुर ने जीत दर्ज की। अंकों के आधार पर हैदरगढ़ व बनीकोडर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल हैदरगढ़ एवं सूरतगंज, दूसरा सेमीफाइनल फतेहपुर एवं बनीकोडर के बीच खेला जाएगा। पहला मैच सिद्धौर एवं दरियाबाद के बीच खेला गया, जिसमें सिद्धौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 69 रन बनाए। जवाब में दरियाबाद की ओर से हिटर बल्लेबाज श्रीकांत के ताबड़तोड़ 51 रन की बदौलत 10 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रामनगर एवं सिरौलीगौसपुर के बीच खेला गया, जिसमें रामनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में उतरी सिरौलीगौसपुर टीम ने प्रवीन के 60 रन की आतिशी पारी के सहारे आसानी से 9 विकेट से रामनगर को हरा दिया।

तीसरा मैच बनीकोडर एवं हरख के बीच खेला गया। जिसमें हरख ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनीकोडर टीम के ओपनिंग बैट्समैन चंद्रशेखर ने 21 और अजय के 25 रन के सहारे आसानी के साथ आठ विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत व प्रवीण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश की ओर से फेंकी गई गेंद पर शॉट खेलकर तीसरे दिन के पहले मैच की शुरुआत की।
विज्ञापन


अटेवा संयोजक अमित वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल हैदरगढ़ एवं सूरतगंज, दूसरा सेमीफाइनल फतेहपुर एवं बनीकोडर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद विजयी टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला होगा। इस मौके पर सुनील कुमार, रवि कुमार, दिनेश वर्मा, संतोष सिंह, अरविंद मौर्या, नीता अवस्थी, देव कुमार, रचना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें