फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैंगस्टर अतुल वर्मा समेत छह पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर कोतवाली में अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

- नहीं दिया प्लॉट, छह लाख 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। एक महिला से छह लाख रुपये लेने के बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं देने के मामले में गैंगस्टर अतुल वर्मा समेत उसकी कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर व कैशियर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केेस दर्ज हुआ है। अदालत के आदेश पर यह केस शहर कोतवाली में दर्ज हुआ।
जहांगीराबा थाना क्षेत्र के ग्राम छुलहा मजरे सदरुद्दीनपुर गांव निवासी जरीना बानो ने अदालत को बताया कि पिछले साल लाइफलांग केयर मल्टी स्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव के डायरेक्ट संगम वर्मा ने अच्छे दाम पर प्लाॅट दिलाने की बात कही थी। उन्होंने कंपनी के दूसरे डायरेक्टर रफीनगर निवासी अतुल वर्मा से मिलवाया। बहादुरपुर गांव में दो हजार वर्ग फिट प्लॉट देने के नाम पर जरीना बानो ने पांच किस्तों में छह लाख 30 हजार रुपये कंपनी के बड़ेल स्थित कार्यालय में ब्रांच मैनेजर व कैशियर को दे दिए। इसके बाद अतुल वर्मा ने कंपनी के अधिकारियों से मिलकर बैनामा कराने को कहा। 16 अगस्त को बैनामा हो गया। जरीना का आरोप है कि बैनामा कराने वाले यशवंत राय ने खुद को वकील बताया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय मौर्य के अनुसार, अदालत के आदेश पर कंपनी के अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, अतुल वर्मा, संगम वर्मा, अमित कुमार वर्मा, कैशियर नावेद अहमद व यशवंत राय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अतुल पहले से ही जेल में निरुद्घ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें