फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे को मुजफ्फरनगर बनाने की तैयारी में सपा-भाजपा

Sat, 10 Oct 2015 11:47 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेेेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि हम राजनीति करने नहीं, बदलने आए हैं।
विज्ञापन


अन्य दलों का कहना है कि टोपी वाले सिर्फ भ्रष्टाचार की बात करते हैं। भ्रष्टाचार का ही नतीजा है कि थानों में रिपोर्ट नहीं दर्ज होती, अस्पतालों में सही इलाज नहीं मिलता, बिजली नहीं मिलती, पानी नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार काला धन वापसी की बात करती है लेकिन हकीकत है कि छह हजार करोड़ रुपये काले धन के रूप में बाहर चला गया। कहा कि देश व प्रदेशों में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने में सपा व भाजपा आगे हैं। दादरी में जिस पुजारी ने अफवाह फैलाई थी, वही मुजफ्फरनगर व ग्रेटर नोएडा में भी देखा गया था।
विज्ञापन


आखिर यह पुजारी कौन है। कहा कि आम आदमी पार्टी अब प्रदेश में नफरत की राजनीति पनपने नहीं देगी। यह तभी संभव है कि हिंदू पर अत्याचार हो तो मुसलमान और मुसलमान पर अत्याचार हो हिंदू खड़ा हो।

कहा कि हम बुनियादी मुद्दों पर बात कर हैं। दिल्ली में आप की सरकार ने इसे कर के भी दिखाया है। बिजली के दामों में घटोतरी की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाए।

 इस मौके पर अवध प्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी, बाराबंकी के प्रभारी प्रमोद राय, अवध प्रांतीय सचिव मनुज सिंह, जिला संयोजक विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव दिनेश चंद्र गौतम, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले संजय सिंह व आशुतोष ने पटेल तिराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आप के दोनों वरिष्ठ नेताओं का कई जगहों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें