फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को गोली मारी, मौत

Thu, 01 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से घर लौट रहे एक किसान की रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार बदमाशों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


देवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जानगर मजरे बोहरई निवासी कीढ़ी (50) पुत्र छेदालाल बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे बाजार से लौट रहे थे। तभी देवां नगर रेगुलेटर पुल के समीप ग्राम हीरपुर के पास बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। उन्होंने अचानक कीढ़ी पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर कीढ़ी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


लूट के चक्कर में वारदात की आशंका
पीरपुर गांव में पास अधेड़ कीढ़ी की हत्या क्यों की गई, यह रहस्य बना हुआ है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे। लोगों ने बताया कि कीढ़ी ने करीब एक साल पहले करीब सवा तीन बीघा जमीन 12 लाख रुपये में बेची थी। लोगों के मुताबिक उसने आधी रकम महुआपुर ननिहाल में रह रहे बेटे विनोद को दी थी।

जबकि आधी रकम उसके पास ही थी। अभी कीढ़ी के पास करीब साढ़े तीन बीघा जमीन बची थी। कुछ लोगों का अनुमान है कि कीढ़ी देवा आया था। हो सकता है उसने बैंक से कुछ पैसा निकाला हो। इसी पैसे को छीनने के लिए बदमाशों ने उसकी हत्या की हो। पिता की  हत्या के बाद बेटे विनोद को ननिहाल से बुलाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें