फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज, कैमरों पर टिकी जांच

Fri, 11 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में रविवार को मोहर्रम के दिन कर्बला मेले में मां से बिछड़ी युवती की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वारदात के तीसरे दिन मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लापता होने वाले दिन युवती रविवार रात 11 बजे तक लखनऊ रोड पर आलापुर के पास कैमरे की फुटेज में दिखी है। इसके बाद की लोकेशन खोजने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस की पांच टीमें अब तक करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं। छानबीन में सामने आया है कि युवती रविवार रात 11:00 बजे तक लखनऊ रोड पर आलापुर के पास मौजूद थी। इसके बाद अचानक दिखना बंद हो गई। अगली सुबह शहर से सटे फतेहाबाद गांव के पास उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निजी अंग में चोट के निशान पाए जाने के बाद मामला दुष्कर्म के बाद हत्या में बदल गया है। शहर कोतवाल आरके राणा के मुताबिक, युवती बीमार थी। मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें