फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर हमला कर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव में रंजिश के चलते किसान के सिर पर हमलाकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव गांव के बाहर सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। इसकी सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी कई थाने की पुलिस और स्वाट/ सर्विलांस के प्रभारी फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव लेकर परिवारीजन गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
रामनगर थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव निवासी मृतक विक्रम की पत्नी राम प्यारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 दिन पहले उसके पति विक्रम का पड़ोसी नौमीलाल व दुलारे से बिजली लाइन में कटिया लगाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी से दोनों परिवारों में रंजिश थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले नौमीलाल के भतीजे रामप्रताप ने विक्रम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शुक्रवार को विक्रम अपने भांजे अजीत के साथ गया था। शनिवार सुबह गांव के बाहर उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने रंजिश में पति की हत्या करने का आरोप रामप्रताप, राजू, विजय, संतोष, सरकार, दुलारे व अनीता पर लगाया। इस पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गांव में पीएसी बल तैनात किया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव लेकर ग्रामीण गांव पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एसडीएम तान्या सिंह व सीओ दिनेश दूबे, थाना प्रभारी संतोष सिंह व तहसीलदार कविता ठाकुर के साथ गांव पहुंचे।
यहां प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को कहना था कि प्रतिवर्ष गांव में एक हत्या होती है। मगर, पुलिस मामले को दबा देती है। इस पर एसडीएम ने न्याय व आर्थिक मदद का भरोसा दिलाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
बेटे के इंतजार में नहीं हुआ अंतिम संस्कार
मृतक विक्रम का बेटा पुष्पेंद्र लुधियाना में नौकरी करता है। पिता की मौत की सूचना पर वह लुधियाना से बाराबंकी के लिए निकला है। देर शाम तक बेटे के इंतजार को लेकर शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। विक्रम अपने पिता गजोधर का इकलौता बेटा था। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। विक्रम घर में ही रहकर खेती किसानी करता था।
किसान की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट नहीं पाई गई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने को लेकर विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-पूर्णेंदु सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें