फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बलाखेड़ा गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की लाठी व फरसा से हमलाकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बचाने पहुंचा गांव का ही उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मामले में प्रधान प्रतिनिधि सहित पांच के विरुद्ध हत्या व मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बलाखेड़ा मजरे खैराबीरू गांव में खेत की रखवाली करने गए संधू (35) का शव सोमवार सुबह खेत के पास पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि रविवार रात गांव में एक विवाह समारोह हो रहा था। वहां मौजूद प्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह ने संधू को खेत के लिए जाते हुए देखा था। परिजनों ने इस मामले में विशेषर, सुरेश, देशराज, सुखदेव पर प्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह की सह पर संधू की हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मौजूद गांव के पारस को जब इस बारे में पता लगा तो वह संधू को बचाने के खेत में पहुंचे थे। लेकिन प्रधान प्रतिनिधि की सह पर आरोपियों ने खेत पहुंचकर संधू की लाठी-डंडा व फरसा से हमलाकर हत्या की और मौके से भाग गए। वहीं इस मारपीट में घायल होने पर पारस ने मौके से भागकर जान बचाई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले होली में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस ने मृतक सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक की पत्नी मैका की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि सहित पांचों के विरुद्ध हत्या व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष में पहले से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें