फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख समेत पांच की मौत 95 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना कहर बरपा रहा है और जिम्मेदार इससे निपटने की सिर्फ रणनीति बनाने में ही उलझे हुए हैं। सोमवार को संक्रमण की चपेट में आकर निंदूरा के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस तरह से जिले में कोरोना से अब तक 139 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 95 और पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर निंदूरा ब्लॉक के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख की लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर 15 दिन पहले केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी प्रकार बंकी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय देवकहा में तैनात एक शिक्षिका के पति की कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा लखनऊ के शंकर नगर निवासी दो व्यक्तियों की सोमवार को उपचार के दौरान मेयो अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए चार दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी प्रकार लखनऊ के ही निवासी एक अधेड़ की उपचार के दौरान हिंद अस्पताल में मौत हो गई। इस प्रकार से जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 139 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन संक्रमण के फैलाव पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 95 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निंदूरा के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव का एक ही रास्ता है कि घरों में रहे और पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसके लिए बराबर लोगों से अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें