फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया कटा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा में मिले सिर विहीन शव के बारे में छानबीन के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने कटा सिर बरामद कर लिया। इसके बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाकरगंज मजरे गंगावाई पठनान गांव के बाहर गुरुवार को सिर विहीन शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कटे सिर का पता नहीं चल सका। पुलिस सिर की तलाश कर ही थी। शुक्रवार को बाकरगंज मजरे गंगवाई पठनान गांव के पास रमतला तालाब से निकले नाले की पुलिया के नीचे एक गमछे में बंधा सिर बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों से सिर की शिनाख्त कराई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो की। चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि कटा सिर बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिर पुलिया के नीचे से गमछे में बंधा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें