फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल में छिपाया महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में एक महिला का शव धान के पुआल में मिला। महिला की हत्या कर उसका शव पुआल में छिपाए जाने की आंशका बताई जा रही है। ग्रामीणों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी शक जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के जैनाबाद निवासी हरी प्रसाद वर्मा के धान के खेत में पुआल लगा है। मंगलवार सुबह खेत में धान काट रहे मजदूरों को पास में एकत्र पुआल से दुर्गंध की महसूस हुई। एक मजदूर ने पुआल को उठाकर देखा गया तो उसमें एक महिला का शव छिपा था। ग्रामीणों इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ग्रामीणों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
पुलिस के मुताबिक शव सड़ चुका है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उधर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव छिपाए जाने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृत मिली महिला लाल रंग की लैगी व काला कुर्ता पहने थी। महिला हाथ में कलावा बांधा होने के साथ हरे रंग की चूड़ी थी। इससे महिला के विवाहित होने की बात कही जा रही है। महिला की पहचान के लिए उसकी फोटो को पड़ोस के जिलों की पुलिस को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें