फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या, नहर किनारे फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धारदार हथियार से हत्या करने के बाद एक अधेड़ के शव को नहर की पटरी पर फेंक दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के खसपरिया गांव के पास नहर पटरी पर शनिवार सुबह करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ नीली शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहने था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार की चोट के निशान थे। अधेड़ के चेहरे को कुचलकर उसकी पहचान मिटाई की आशंका भी जताई गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एएसपी आरएस गौतम व सीओ सिटी सुशील सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक मृतक के कपड़ों की तलाशी में कोई सामान नहीं मिला। आसपास के लोगों से उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पहचान की कोशिश के साथ सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें