बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में गत माह एक किशोर की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना तंत्र-मंत्र को लेकर हुई थी।
एसपी आकाश तोमर के मुताबिक 30 जुलाई को तेज बहादुर यादव निवासी पूरे ग्राम पहलवान पुर मजरे धारूपुर, थाना असन्द्रा का बेटा दिवाकर (15) घर से लापता हो गया था। चार अगस्त को दिवाकर का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला था। शव महिलाओं के कपड़े पहने था। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों के पैनल ने शव के लिंग व मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर स्टेट मेडिको लीगल सेल लखनऊ से जांच कराई गई। उधर मृतक के पिता ने गांव के रामशंकर, रामगोपाल, सियावती पत्नी शिवमगन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दिवाकर की हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में गला दबाकर करने की बात कबूल की है। इसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।