फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या हाईवे पर बरामद हुई हरियाणा की 1257 बोतल शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शराब तस्करों पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा हैं। जिले में एक बार फिर भारी मात्रा में तस्करी की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। यह शराब रामसनेहीघाट क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर एक एसयूवी में मिली। हरियाणा से उक्त शराब लाने वाले तस्कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक एसयूवी से बिहार ले जाई जा रही 1257 बोतल शराब की कीमत पांच लाख रुपये होगी। केस दर्ज कर पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी आलोकमणि त्रिपाठी व अन्य पुलिस कर्मियों ने रविवार सुबह अयोध्या हाईवे पर सनौली मोड़ के पास खड़ी एक कार एसयूवी की जांच की। गाड़ी में कोई नहीं मिला। तलाशी के दौरान पूरी गाड़ी में शराब की बोतलें भरी थीं। एसपी के मुताबिक वाहन में एक ब्रांड की अंग्रेजी शराब की छोटी-बड़ी 1257 बोतलें बरामद हुईं, जिसकी हरियाणा में बिक्री की अनुमति है।
पुलिस ने कार की नंबर प्लेट को खोलकर जांच की तो उसकी दूसरी तरफ एक अन्य नम्बर अंकित मिला है। वाहन सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके इंजन व चेचिस नंबर की जांच की। पुलिस का कहना है कि उन नंबरों को भी मिटाने का प्रयास किया गया था। कोतवाल के मुताबिक नंबर बदलकर एसयूवी से शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें