बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज के अलग-अलग वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का सोमवार को पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने लोकार्पण किया। इस दौरान 1.28 करोड़ के 17 विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए।
इनमें आनंद विहार में नाली व इंटरलॉकिंग के 17.12 लाख के तीन काम, मकदूमपुर में 11.48 लाख के दो काम, कटरा में 7.97 लाख, दशहराबाग में 9.98 लाख, बनवा पल्हरी में 4.39 लाख, वाल्मीकिनगर में 14.15 लाख रुपये के काम शामिल हैं। इसके साथ ही शेष कार्य लक्ष्मणपुरी वार्ड में कराए गए हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि हर वार्ड की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजनाएं तैयार की जा रही हैं। जल्द ही कई और विकास कार्य जनता को समर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर ईओ संजय कुमार शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा, एई जियालाल, कुलदीप रावत, सभासद ताज बाबा राईन व शिवकुमार वर्मा समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।