सांसद प्रियंका रावत ने बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री से बाराबंकी, हैदरगढ़ और दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की। बाराबंकी शहर में रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडर पास बनाने की भी मांग की।
सांसद प्रियंका रावत ने बताया कि देवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर वहां पर अंडरपास बनाने की मांग की है। रेलमंत्री ने भरोसा दिया है जल्द ही इस पर कार्यवाही होगी।
उन्होंने बताया कि बाराबंकी, दरियाबाद और हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की गई है। खासकर हैदगरगढ़ में हिमगिरी, बेगमपुरा, श्रमजीवी और सद्भावना एक्सप्रेस और बाराबंकी और दरियाबाद में कामाख्या, कोटा-पटना और गोरखपुर-पुणे सुपर फास्ट एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मांग की गई है।