हैदरगढ़। बाराबंकी राजमार्ग पर कोठी के असदामऊ बाजार के पास सोमवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार जैदपुर के शेखपुर हकीम गांव निवासी आकाश (28) बाइक से बिना हेलमेट घर जा रहे थे।
विज्ञापन
असदामऊ बाजार के पास बाराबंकी की ओर जा रही कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ समीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। (संवाद)