फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 167 वाहनों के चालान, पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी नहीं बचे

Tue, 03 Nov 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के पटेल तिराहे पर बिना हेलमेट तीन लोगों को आता देख सामने खड़े हो गए यातायात प्रभारी रामयतन
विज्ञापन
बाराबंकी। यातायात माह के दूसरे दिन सोमवार को नियमों की अनदेखी करने वाले 167 वाहन चालकों के चालान किए गए। बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वाले एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड का भी चालान किया गया।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। पटेल तिराहे पर यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले एक चालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यातायात प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें