बड्डपुर। सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से बाजार जा रहा था तभी यह घटना हुई। बुधवार को रमपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार जाटव अपनी मोटरसाइकिल से भगौली बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। दुर्घटना में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें तुरंत फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।