रामसनेहीघाट। दरियाबाद और रुदौली विधानसभा क्षेत्रों के तीन दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले कुंवरपुर-ढेमा संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण को मंजूरी मिली है। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि कल्याणी नदी में लघु सेतु के निर्माण के लिए सात करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत मिली है। परियोजना में पुल के साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। ग्रामीण दशकों से इस पुल की मांग कर रहे थे।