फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर। सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमरेश (32) की मौत हो गई। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। सिद्धौर निवासी अमरेश चार दिन पहले गर्भवती पत्नी को डॉक्टर को दिखाने बदोसराय स्थित ससुराल आए थे। शुक्रवार देर शाम वह अकेले बाइक से निकले थे। दरिगापुर से लौटते समय बदोसराय के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोग उन्हें संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें