फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 07 Jan 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि उनका युवा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी बृजरानी (51) अपने बेटे प्रदीप (22) के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। देवा-चिनहट मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मां-बेटा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज और जांच के दौरान बृजरानी ने दम तोड़ दिया। घायल प्रदीप की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बृजरानी के पति का निधन पहले ही हो चुका था। अब मां की मौत और इकलौते बेटे के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।
कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि भागे हुए वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें