बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवा सड़क कस्बे में एक मकान से 750 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने मां-बेटी व बहू को गिरफ्तार किया है। महिला का पति व दो बेटे पहले से जेल में सजा काट रहे हैं।
शनिवार को एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोटवा सड़क से मीना, इनकी बहू रोशनी व बेटी शिवानी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 750 ग्राम स्मैक व 5,170 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि पूरा परिवार मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। मीना के पति जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी व पुत्र शिवम पाठक उर्फ गोलू को मादक पदार्थ की तस्करी में 10-10 वर्ष की सजा काट रहे हैं।
उधर, सुबेहा थाने की पुलिस ने अमेठी जिले के थाना शुकुलबाजार के एक्का ताजपुर गांव निवासी पारसनाथ को 256 ग्राम व राम पूजन को 25 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया है।