फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैनामा कर रुपये हड़पे, हाईकोर्ट के आदेश पर केस

Mon, 16 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। फर्जी आदमी खड़ा करके जमीन का बैनामा कर रुपये हड़पने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रामनगर के सुढि़यामऊ गांव निवासी रमेश चंद्र जलकर विभाग में कर्मचारी हैं और करीब 20 सालों से लखनऊ में परिवार के साथ रह रहे हैं। इनके अनुसार गांव के राजकुमार ने एक खेत बिकने की सूचना दी। चंद्रशेखर व केशवराम ने बताया कि उनके जमीन के मालिक उनके मामा रामचरन उर्फ बौरा हैं। बतौर बयाना 30,000 रुपये लिए। आरोप है कि 31 अक्तूबर 2017 को कूटचरित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाकर फर्जी आदमी खड़ा कर बैनामा कर दिया। खेत पर कब्जा कर खेती करने पर रमेश को इसकी जानकारी हुई। रामनगर के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें