ऑफिसर्स क्लब में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएफओ आकाशदीप बधावन व वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ
बाराबंकी। पिनटेल, कुर्चियां बतख, सिलेटी अंजन, नारिअंजन जैसे पक्षी बाराबंकी में प्रवास कर रहे हैं। यहां की सराय बरई , लटकनिया, किरकिच्ची झील, भगहर झील, सगरा झील, सराही झील तो अद्भुद प्राकृकतक व मनोरम दृश्यवाले हैं। जरूर यहां जाएंगे। रविवार को शहर में डीएम आवास के पास आफीसर्स क्लब में बाराबंकी की जैव विविधिता पर आधरित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी को देख लोग ऐसा ही कह रहे थे।
यहां वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर नवीन बनौधा द्वारा खुद अपने कैमरे से लिए गए जिले की झीलों व अन्य वेटलैंड्स, के साथ पक्षियों व तितलियों की 222 फोटो लगाई गईं। दूसरे दिन पहुंचे प्रदेश के विशेष सचिव वित्त अनुराग गुप्ता, सचिवालय के अनुभाग अधिकारी पर्यटन धर्मेंद्र मिश्रा, डीएफओ आकाशदीप बधावन मौजूद रहे। प्रदर्शनी से प्रभावित होकर डीपीआरओ नितेश भोंडेले ने कहा कि जिला पंचायत राज विभाग से जो भी मदद प्रकृति संरक्षण के लिए होगी उस पर माइक्रोप्लान तैयार कर कार्य कराया जाएगा।