फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धूमधाम से मनाया मोदी का जन्मदिन, काटा केक

Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को जिलेभर में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। बाइक रैली निकाली और केक काटा गया। जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


पिछड़ा मोर्चा की ओर से सुबह शहर में बाइक रैली निकाली गई। जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने केक काटा और कार्यकर्ताओें के संग खुशी मनाई। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली में पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करने व उसके संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, नवीन राठौर आदि मौजूद रहे।

दरियाबाद के ब्लाॅक प्रमुख आकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन क्षेत्र के रानीकटरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। बच्चों ने यहां जमकर मस्ती की। उधर, भाजपा नेता राजा कासिम ने शहर में बाढ़ से प्रभावित 73 लोगों को खाद्यान्न बांटा। पीरबटावन में एकत्र मुस्लिम महिलाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। रामसनेहीघाट के गौरवां थोरथिया में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


निंदूरा क्षेत्र के प्रेरणा कोल्ड स्टोर में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई और कामगारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक विकास श्रीवास्तव व प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

उधर, जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य कार्यभार ग्रहण कर कार्यकर्ताओं से मिले। पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेस ने अरविंद मौर्य को कुर्सी सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें