फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हापुड में मिले लापता महंत, रहस्य से पर्दा उठना बाकी

Thu, 18 Jul 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्कीनगर गांव स्थित जूना अखाड़ा के कैलाशपुरी आश्रम से लापता महंत काैशलपुरी पांचवें दिन बुधवार को हापुड़ जिले में नदी किनारे गुमसुम अवस्था में पुलिस को मिले। हापुड़ गई पुलिस टीम महंत को अपने साथ लेकर देर शाम बाराबंकी वापस पहुंची। शुरुआती पूछताछ में महंत ने केवल इतना बताया कि है कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। इस लिए थोड़ा आराम करने के बाद ही पुलिस को कुछ बताने की स्थिति में होंगे।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्कीनगर गांव स्थित कैलाशपुरी आश्रम के महंत काैशलपुरी (50) बीते 12 जुलाई की भोर आश्रम से अचानक लापता हो गए थे। पुलिस ने आश्रम के बाहर उनके फटे कपड़े, टूटा मोबाइल, कमंडल आदि बरामद किया था। छानबीन में पुलिस को एक डायरी भी मिली थी, इसमें महंत ने कोई अनहोनी होने पर उत्तराधिकारियों को जिम्मेदार बताया था। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी की अनुवाई में तीन पुलिस टीमें लगातार महंत की तलाश में जुटी थी। बीते मंगलवार को महंत की लोकेशन हापुड़ जिले में मिलने के बाद बाराबंकी पुलिस वहां पहुंची थी।
इस दौरान जिस आश्रम में महंत की लोकेशन मिली थी वहां करीब पांच लाख रुपये से भरा एक बैग व मोबाइल फोन भी मिला था। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने हापुड़ पुलिस के साथ मिलकर सघनता के लापता महंत की तलाश शुरू की। बुधवार भोर में महंत गंगा नदी के किनारे गुमसुम अवस्था में पुलिस को मिले। सीओ सदर सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महंत से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने खुद को तनाव में बताया है। जल्द ही उनसे होने वाली बातचीत के बाद महंत के अपहरण के रहस्य से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

महंत के लापता होने के बाद अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। हापुड़ जिले में उनके मौजूद होने की खबर के मिलने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को भी दी गई थी। बुधवार को बाराबंकी लाने के बाद महंत के भाई व परिजन भी उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें