फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लापता युवती का शव तालाब में मिला

Fri, 19 Jul 2024 04:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का शव घर के पास स्थित तालाब में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र के बिठोखर गांव निवासी राजेश मौर्य की पुत्री काजल (19) कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार की भोर वह बिस्तर से नदारद मिली तो परिजनों ने सोचा कि बाहर कहीं गई होगी। काफी देर तक उसके न मिलने पर खोजबीन शुरू हुई।

इस दौरान घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे काजल की चप्पल पड़ी मिली। परिजनों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से तालाब में तलाश शुरू करवाई तो करीब दो घंटे बाद युवती का शव तालाब में मिल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की मौत तालाब में डूबने से हुई है। संभावना है कि लघुशंका के लिए जाने पर उसका पैर फिसल गया। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें